फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passengers facing problems due to lack of buses

Hathras News: बसें गईं चुनाव में, बस की कमी से परेशान हो रहे यात्री

Tue, 23 Apr 2024 04:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 23 Apr 2024 04:16 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में 13 बसों के रवाना होने से एक तो वैसे ही हाथरस डिपो में बसों की कमी है। जो बसें डिपो में हैं, वह भी चालकों की कमी से मार्ग पर नहीं निकल पा रही हैं। चालकों की कमी के कारण 22  अप्रैल को रोडवेज की दो बसें मार्ग पर नहीं जा सकीं।

विज्ञापन
Passengers facing problems due to lack of buses
कार्यशाला में चालकों की कमी से खड़ी बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए हाथरस डिपो से कुल 13 बसें रवाना हो चुकी हैं। वहीं चालकों की कमी के कारण 22 अप्रैल को दो बसें कार्यशाला में ही खड़ी रहीं। मार्ग पर बसों की कमी से यात्रियों ने परेशानी झेली।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में 13 बसों के रवाना होने से एक तो वैसे ही हाथरस डिपो में बसों की कमी है। जो बसें डिपो में हैं, वह भी चालकों की कमी से मार्ग पर नहीं निकल पा रही हैं। चालकों की कमी के कारण 22  अप्रैल को रोडवेज की दो बसें मार्ग पर नहीं जा सकीं।
विज्ञापन


कई बसें मरम्मत के लिए कार्यशाला में खड़ी रहीं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। सड़कों पर यात्रियों को आधा घंटा से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद बसें मिल पा रही हैं। जो बसें आ रही हैं, वह भी पहले से ही खचाखच भरकर आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो को 20 चालकों की आवश्यकता
हाथरस डिपो के पास स्थायी व संविदा मिलाकर लगभग 100 चालक हैं, जबकि डिपो को सभी बसों के पूरी क्षमता के साथ संचालन के लिए कम से कम 120 चालकों की आवश्यकता है। ऐसे में हाथरस डिपो की ओर से लगातार बस चालकों की भर्ती किए जाने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं, लेकिन रोडवेज को आवेदन नहीं मिल पा रहे।

डिपो को इस समय चालकों की बड़ी आवश्यकता है। लगातार कोशिश की जा रही है कि चालकों की कमी को दूर किया जाए। हम जल्द ही कुछ चालकों की भर्ती कर लेंगे।-मोहम्मद आरिफ सिद्धकी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हाथरस डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed