{"_id":"5e5bf9b28ebc3ef3a2549ad5","slug":"paper-out-solver-caught-but-exam-not-cancel-yet-hathras-news-ali228090373","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉल्वरपकड़े, पेपर भी आउट फिर भी परीक्षा निरस्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉल्वरपकड़े, पेपर भी आउट फिर भी परीक्षा निरस्त नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
यूपी बोर्ड परीक्षा में यहां भी सॉल्वर पकड़े गए और पेपर भी आउट हुआ, लेकिन परीक्षा निरस्त नहीं हुई। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में शासन को आख्या भेज दी गई है।
27 फरवरी को चौधरी हरनाम सिंह इंटर कॉलेज बंका मुरसान में सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पेपर को आउट करके कॉपियां बाहर से सॉल्व कराई जा रही थीं। पुलिस और एसओजी की टीम ने परीक्षा केंद्र के पीछे से उत्तरपुस्तिकाओं को लिखते हुए गोपाल प्रसाद और कुलदीप निवासीगण नई बस्ती मुरसान, श्रीकृष्ण कुमार निवासी नगला हंसी मुरसान को पकड़ा था। बाद में पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक दिनेश निवासी नई बस्ती मुरसान और प्रधानाचार्य नवीन कुमार निवासी कागारौल आगरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने लिखी हुई 21 उत्तरपुस्तिकाएं व मोबाइल फोन बरामद किए थे। 29 फरवरी को मुरसान के इगलास रोड पर रायक के निकट से इंटरमीडिएट जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र को सॉल्व करते हुए ओमवीर निवासी रायक को गिरफ्तार किया। यहां से पुलिस ने जीव विज्ञान की सात लिखी हुई और 60 बिना लिखी उत्तरपुस्तिकाएं बरामद की थीं। इतना सबकुछ होने के बाद भी जिले में परीक्षा को निरस्त नहीं किया गया है, जबकि दोनों ही दिनों की परीक्षा का पेपर समय से पहले आउट हुआ था।
परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लेने का अधिकार शासन को है। इस संबंध में शासन स्तर से ही इस प्रकार की कार्रवाई की जाती है। हमारे स्तर से तो शासन को इस संबंध में आख्या भेजी गई है।
विज्ञापन
- डॉ. इंद्रप्रकाश सोलंकी, एडी बेसिक/यूपी बोर्ड परीक्षा पर्यवेक्षक