फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   pankaj, lalitesh, updesh and ranju won in competition

दौड़ में पंकज, ललतेश, उपदेश व रंजू ने मारी बाजी

Mon, 22 Feb 2021 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
pankaj, lalitesh, updesh and ranju won in competition
एमजी पॉलिटेक्नीक में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एमजी पॉलीटेक्निक में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। यहां पर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, चकती फेंक प्रतियोगिता हुई। इनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने मशाल प्रज्ज्वलित कर छात्र-छात्राओं को खेलों को ईमानदारी के साथ खेलने की शपथ दिलाई।

100 व 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में पंकज यादव और महिला वर्ग में ललतेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में उपदेश कुमार व रंजू ने बाजी मारी। भाला फेंक में मानवेंद्र व रंजू, गोला फेंक में चंचल व वीरेश यादव और चकती फेंक में ललतेश व अंकित कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलों का संचालन खेलकूद प्रभारी मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र कुमार, सुरेशचंद्र यादव, नीलू सिंह, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, विपिन कुमार मौर्य, नरेशचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed