फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panic due to snake coming out in school

Hathras News: स्कूल में सर्पाें का जोड़ा निकलने से मची अफरा-तफरी, ऐसे पकड़ा गया एक सांप

Sun, 04 Aug 2024 04:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 04 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

सुबह अध्यापक अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। तभी कुछ विद्यार्थियों को सांप का जोड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना शिक्षकों को दी।

विज्ञापन
Panic due to snake coming out in school
स्कूल में वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया सर्प - फोटो : संवाद

विस्तार

जूनियर हाईस्कूल बांधनू शिकोहाबाद के विद्यालय में 3 अगस्त की सुबह सर्पाें का जोड़ा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन स्कूल की छुट्टी कर दी गई और इसकी सूचना विभागीय और वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जोड़े को खोजना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एक सर्प को पकड़ लिया गया, लेकिन दूसरे का कुछ पता नहीं चला, जिससे स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों में दहशत है।

विज्ञापन


3 अगस्त की सुबह अध्यापक अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। तभी कुछ विद्यार्थियों को यह जोड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना शिक्षकों को दी। वन दरोगा आशीष त्रिपाठी ने बताया कि नाग-नागिन का जोड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर सिर्फ नागिन मिली है। यह नागिन ब्लैक हेडिड रॉयल स्नेक प्रजाति की है। यह प्रजाति बिना जहर की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed