{"_id":"5a0c7b7f4f1c1b6f548bd606","slug":"padmavati-s-protest-will-not-stop-will-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती का प्रदर्शन नहीं रोका तो करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती का प्रदर्शन नहीं रोका तो करेंगे विरोध
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पद्मावती का विरोध
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्म पद्मावती का देश भर में रहा विरोध अब हाथरस तक पहुंच गया है। राजपूत करणी सेना के जिला प्रभारी आकाश सिसौदिया, गौरव सिसौदिया, क्षेत्रीय प्रभारी दीपक सिसौदिया के नेतृत्व मेें एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम रेखा एस चौहान से मिला और फिल्म पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
राजपूत करणी सेना के जिला प्रभारी आकाश सिसौदिया ने कहा कि इतिहास में राजपूत आन, बान, शान की प्रतीक महारानी पद्मावती, जिन्होंने अपने सतित्व की रक्षा में 16 हजार क्षत्राणियों के साथ जौहर कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया था। उनके व्यक्तित्व पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा बार-बार आगाह करने के बावजूद फिल्म में फूहड़ एवं अश्लील चित्रण कर फिल्म बनाई गई है। फिल्म से राजपूत एवं सभी हिंदू समाज की भावना आहत हुई हैं। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की भी मांग की गई।
उन्होंने कहा कि यदि फिल्म का सिनेमा हॉल में प्रदर्शन होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रियांशु सिसौदिया, हिमांशु सिसौदिया, अनमोल सिसौदिया, भोला सिसौदिया, यश सिसौदिया, मयंक सिसौदिया, रवि सिसौदिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
----