फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   paddy crop and potato destroy by rain

हाथरस : धान की फसल बिछी, आलू और सरसों की बुआई को नुकसान

Tue, 19 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
paddy crop and potato destroy by rain
बारिश की वजह से खेत में बिछी धान की फसल। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बेमौसम बारिश की वजह से सादाबाद क्षेत्र के कई गांव में धान और बाजरा की फसल खेतों में बिछ गई है। इसके अलावा सरसों की बुआई और कई प्रकार की फल और सब्जियों की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
आलू किसानों ने भी आलू बुआई को फिलहाल टाल दिया है। जो बुआई हो चुकी थी, वह भी नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस आपदा से किसान बेहद परेशान हैं, उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं। किसानों का मानना है कि आज यदि बे मौसम बारिश का ये दौर न थमा तो वह बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ बाजरा, सरसों और धान के अलावा सब्जियों की फसल की थी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी प्रकृति की मार ने किसानों को फिर से बेदम सा कर दिया है। जिन किसानों ने कर्जा लेकर या बाकी पर खेत लेकर फसल की थी, उनके अरमानों को बारिश ने धो डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-10 बीघा सरसों और पांच बीघा बाजरा की फसल की थी, बारिश से बाजरा में फफूंदी लगने की आशंका है। इसका दाना काला पड़ सकता है। वहीं, सरसों की फसल भी नष्ट हो गई है। पशुओं के चारे की भी समस्या होगी। - राजू, किसान, गढ़ी राधे, सादाबाद।
- 20 बीघा बाजरा और 20 बीघा सरसों की फसल की थी, लेकिन बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया। उनकी सरसों और बाजरा की फसल बर्बाद हो गई। प्रशासन को सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। मदनलाल, किसान, गांव गढ़ उमराव सादाबाद।
- 15 बीघा सरसों और 10 बीघा में धान की फसल तैयार की थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में कटी पड़ी फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी। प्रशासन को सर्वे कराकर किसानों को राहत देनी चाहिए। - खेम सिंह, किसान, गांव सूमरा, सादाबाद।

- बारिश की वजह से सादाबाद तहसील क्षेत्र में जहां कहीं भी फसलों में नुकसान हुआ है, वहां बारिश के थमते ही लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की संयुक्त टीम को लगाकर सर्वे कराया जाएगा। किसानों को राहत प्रदान की जाएगी।- अंजली गंगवार, एसडीएम, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed