फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Over bridge's contraction start from 29 August

29 अगस्त से शुरू होगा तालाब फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण

Mon, 13 Aug 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 13 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Over bridge's contraction start from 29 August
ओवरब्रिज का निर्माण - फोटो : Amar Ujala
 तालाब रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की निर्माण की तैयारियों को लेकर एडीएम रेखा एस चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 29 अगस्त से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर ट्रैफिक प्लान पर चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दो साल में यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर ड्राइंग बना ली गई है। निर्माण कार्य के लिए प्रथम चरण की धनराशि भी आ चुकी है। 
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि जिले के व्यस्तम तालाब चौराहे का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम नामक संस्था से कराया जाएगा। इसका निर्माण कार्य आगामी 29 अगस्त से प्रारंभ होगा। प्रथम चरण में अलीगढ़ की तरफ से निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि  निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों में रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके तहत अलीगढ़ और आगरा की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें तथा भारी वाहन अलीगढ़ बाईपास से होकर गुजरेंगी। इसी तरह स्कूल बसें तालाब चौराहा से पहले ही इगलास फाटक की तरफ मुड़ जाएगी।  इस अवसर पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed