{"_id":"570d3e244f1c1b960e4a6b3e","slug":"out-of-town-with-pomp-bandbajon-rambarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों संग कस्बे में धूमधाम से निकली रामबारात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों संग कस्बे में धूमधाम से निकली रामबारात
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
राम बारात में शामिल विभिन्न झांकियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ। कस्बे की प्रसिद्ध भव्य रामबारात सोमवार की शाम को धूमधाम से निकाली गई। रामबारात का कस्बे में जगह-जगह पूजा-अर्जना के साथ स्वागत किया गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी की गई। रामबारात में शामिल एक दर्जन झांकियां और नामचीन बैंड लोगों को आकर्षित कर रहे थे। देर रात तक रामबारात कस्बे में भ्रमण करती रही। इसे देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ रही थी ।
कस्बे के पुराना थाना से भगवान राम की बारात की शुरूआत मुरारी लाल वार्ष्णेय, देवालाला, गजेन्द्र वर्मा, भानु माथुर ने संयुक्तरूप से पूजा-अर्जना करके की। सुरक्षा की दूष्टि से कई थानों की पुलिस एवं कोतवाली प्रभारी राम बारात के साथ चल रहे थे। समाज के युवा भी रामबारात के आयोजन में सहयोग कर रहे थे। रामबारात पुराना थाना से शुरू होकर आजाद बाजार, मुख्य बाजार, कोतवाली आदि से होकर गुजरती हुई जनक पुरी में पहुंचकर पुराने थाने पर ही जाकर संपन्न हुई। कस्बे के बाजार को झालरों से सजाया गया था। सादाबाद एवं कस्बे के प्रसिद्ध बैंड भक्ति के गीत बजाते हुए चल रहे थे। झांकियों में भगवान शंकर का श्मशान नृत्य , शंकर पार्वती को नृत्य, चारों सुकुमारों के स्वरूप एवं अन्य झांकियां लोगों के मन को मोह रहीं थी।
बारात में वीरेन्द्र जैसवाल, हरीश वार्ष्णेय, पवन, प्रख्यात वार्ष्णेय, राम किशन, रवि पंसारी, धर्मेन्द्र कुमार, विशाल शर्मा, आकाश, स्वतंत्र शुक्ला, कपिल, दीपक बजाज, अमित वार्ष्णेय, विजय बजाज, राजीव बजाज अनमोल वार्ष्णेय, जितेन्द्र वार्ष्णेय, प्रमोद वार्ष्णय, आदि थे ।