फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Our engineers then made ??four charge Tijitu

चार प्रभारी अवर अभियंता फिर बने टीजीटू

Fri, 12 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। जिले के चार विद्युत प्रभारी अवर अभियंताओं को तकनीकी योग्यता (आईटीआई) नहीं रखने पर उनको तत्काल प्रभाव से प्रभारी अवर अभियंता पद से हटा दिया गया है। उनकी तैनाती पुन: मूल पद (टीजीटू) पर ही कार्य करने के लिए कर दी गई है।

विज्ञापन

मुख्य अभियंता अलीगढ़ क्षेत्र के निर्देशों के अनुपालन में अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने 33/11 केवी उपकेंद्र काशीराम टाउन पर तैनात प्रभारी अवर अभियंता विनोद तोमर को विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय, प्रभारी अवर अभियंता मुंशीलाल को 33/11 केवी उपकेंद्र हसायन से हटाकर विद्युत वितरण उपखंड तृतीय हाथरस जंक्शन, प्रभारी अवर अभियंता भगवती को 33/11 केवी उपकेंद्र बरवाना से हटाकर विद्युत वितरण उपखंड तृतीय हाथरस जंक्शन तथा प्रभारी अवर अभियंता एसके गौतम को 33/11 केवी उपकेंद्र सादाबाद से हटाकर विद्युत वितरण खंड प्रथम में टीजीटू के मूल पद पर तैनात किया गया है। एसई ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। हांलाकि इस संबंध में एक्सईएन चतुर्थ मुकेश कुमार व एक्सईएन प्रथम गुलाब सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी भी आदेश की कोई प्रति नहीं मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed