{"_id":"68099556735d949fba049b4b","slug":"organizing-lok-adalat-and-special-lok-adalat-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लोक अदालत 10 मई को लगेगी, 26 अप्रैल को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लोक अदालत 10 मई को लगेगी, 26 अप्रैल को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन
Thu, 24 Apr 2025 07:05 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:05 AM IST
सार
10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत और 26 अप्रैल को विद्युत अधिनियम एवं लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी।
विज्ञापन
लोक अदालत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 26 अप्रैल को विशेष लोक अदालत और 10 मई को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर जनपद न्यायालय में बैठक की गई।
विज्ञापन
हाथरस के जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक हुई। जानकारी दी गई कि 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत और 26 अप्रैल को विद्युत अधिनियम एवं लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
अपर जनपद न्यायाधीश व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत महेंद्र श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश प्रशांत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायालयों के पीठसीन अधिकारियों से लोक अदालतों के लिए चिह्नित किए गए वादों और उनमें जारी सम्मन व नोटिस के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन