{"_id":"6a10c45fef9c1aab0a0d8dec","slug":"orange-alert-for-severe-heat-mercury-to-soar-up-to-48-degrees-hathras-news-c-56-1-sali1016-148912-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भीषण गर्मी का ‘ऑरेंज अलर्ट’, 48 डिग्री तक पहुंचेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भीषण गर्मी का ‘ऑरेंज अलर्ट’, 48 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : Samvad
चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (कानपुर) और मौसम विज्ञान विभाग ने जिले के लिए आगामी पांच दिनों का मौसम का पूर्वानुमान और कृषि परामर्श जारी किया है। मौसम विभाग ने जिले में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 45.0 से बढ़कर 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 5-6 डिग्री अधिक है।
पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी पांच दिनों (23 से 27 मई) तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान क्षेत्र में झुलसाने वाली लू चलेगी और रातें भी बेहद गर्म रहेंगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की गति 10 से 17 किमी प्रति घंटा रहेगी, जिसमें हवा के झोंके सामान्य से 8-9 किमी प्रति घंटा अधिक तेज हो सकते हैं।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों और आम नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को सुबह 11 से शाम चार बजे के बीच खेतों में काम करने से पूरी तरह बचने के लिए कहा गया है। आम लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में बाहर निकलने और सिर को गमछे या कपड़े से ढंककर रखने और पानी की बोतल साथ रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
किसानों से कहा गया है कि खड़ी फसलों और सब्जियों को लू से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें। सिंचाई का कार्य हमेशा शाम के समय ही करें।रसायनों का छिड़काव करते समय हवा की उल्टी दिशा में खड़े न हों। छिड़काव के बाद हाथ-मुंह साबुन से अच्छे से धोएं और नहाएं। कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वानुमान के आधार पर तापमान बढ़ने की संभावना है।
चार साल में सबसे गर्म रहा 22 मई का दिन
हाथरस। नौतपा की दस्तक से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले चार सालों के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो 22 मई का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 में गर्मी ने बीते तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 22 मई को अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया। सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी तपने लगी हैं। इस साल न्यूनतम तापमान भी 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है, जिससे रात में भी लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
22 मई का तापमान वर्षवार
वर्ष--
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)-- अधिकतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)
2023--
26.0
44.3
2024-- 29.4
42.7
2025-- 21.0 34.4
2026-- 31.4 45.0

वर्ष
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
2023
26.0
44.3
2024
42.7
2025
2026