फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Optometrist without degree, playing with patients' eyes

Hathras News: बिना डिग्री बने ऑप्टोमेट्रिस्ट, मरीजों की आंखों से खेल रहे

Sat, 31 May 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 31 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Optometrist without degree, playing with patients' eyes
चश्मों की बढ़ती मांग के चलते जिले में कई दुकानदार खुद को ऑप्टोमेट्रिस्ट बताकर बिना डिग्री लोगों की आंखों की जांच कर रहे हैं। सही जांच न होने व उपयुक्त चश्मे का चयन न होने से लोगों की आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आर्थिक फायदे के लिए यह दुकानदार लोगों की आंखों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंखों की जांच करने वाले व्यक्ति को दो साल का कोर्स करना होता है। इसके अतिरिक्त मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण भी कराना होता है, लेकिन चश्मे के दुकानदार बिना किसी कोर्स के ही लोगों की आंखों का परीक्षण कर रहे हैं। अनुमानित तौर पर जिले में 30 से 40 चश्मे की दुकानें संचालित हैं। यह दुकानदार ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में लोगों की आंखों का परीक्षण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोग नेत्र परीक्षक की फीस बचाने के चक्कर में इनके चंगुल में फंस जाते हैं। यह दुकानदार अलग-अलग नंबरों का चश्मा लगाकर मरीज से पूछते हैं कि साफ दिखाई दे रहा है या नहीं। मरीज की हां पर चश्मा तैयार कर दिया जाता है। सही जांच न होने से मरीजों को गलत नंबर का चश्मा मिलता है। यह चश्मा मरीज की आंखों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

यह हैं नुकसान-

- गलत नंबर का चश्मा लगाने से दृष्टि में गिरावट आती है।

- गुणवत्तापूर्ण चश्मा न होने से आंखों में संक्रमण व तनाव का खतरा रहता है।

- बार-बार चश्मा बदलवाने का आर्थिक व मानसिक दबाव।

- आंखों की गंभीर समस्या का छिप जाना।

-

वर्जन-

बिना कोर्स किए मरीजों की आंखों का परीक्षण नहीं किया जा सकता। शिकायत मिलने पर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed