{"_id":"69ea82c6553c64736d0bb1e9","slug":"opposition-to-the-bill-is-an-insult-to-women-baby-rani-maurya-hathras-news-c-56-1-sali1016-147585-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधेयक का विरोध, महिलाओं का अपमान : बेबीरानी मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधेयक का विरोध, महिलाओं का अपमान : बेबीरानी मौर्य
Fri, 24 Apr 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
वार्ता करतीं प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य। संवाद
- फोटो : Samvad
प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले राजनीतिक दल महिला विरोधी मानसिकता रखते हैं। कुछ विपक्षी दलों ने मिलकर इसे रोकने की कोशिश की, जो देश की आधी आबादी का अपमान है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सब कुछ सह सकती हैं, लेकिन अपमान नहीं। आने वाले चुनावों में इसका जवाब मिलेगा।
बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया है। महिला आरक्षण विधेयक उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन परिवारवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों ने इसका विरोध किया है।
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये दल महिलाओं को आरक्षण के साथ सम्मान भी नहीं देना चाहते। उन्होंने इसको महिलाओं का अपमान बताते हुए ‘दूषित मानसिकता’ करार दिया। मंत्री ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर देशभर में जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि किस तरह विपक्ष महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में रोड़ा बन रहा है।