फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   OPD handed over to three doctors, treatment available after hours

Hathras News: तीन चिकित्सकों के हवाले ओपीडी, घंटों बाद मिल सका इलाज

Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
OPD handed over to three doctors, treatment available after hours
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बेहाल है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी महज तीन चिकित्सकों के हवाले रही। इससे मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को उपचार मिल सका। शुक्रवार को ओपीडी में करीब 1500 मरीज आए।
विज्ञापन





जिले का स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बागला जिला अस्पताल का भी हाल-बेहाल है। यहां चिकित्सकों के 25 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष अस्पताल में महज 12 चिकित्सक तैनात हैं। शुक्रवार जिला अस्पताल की ओपीडी में महज तीन चिकित्सक ही मौजूद रहे। इससे चिकित्सक कक्षों के सामने मरीजों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। मरीजों को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक न बैठने से कई मरीज तो बिना उपचार के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन







पत्नी को बुखार आ रहा है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया हूं। डेढ़ घंटे से अधिक समय से कतार में इंतजार कर रहा हूं। अभी तक नंबर नहीं आया है।

-फीरोज, नगला गोपी, तीमारदार




बच्चे को एलर्जी है। उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया हूं। यहां चिकित्सकों की कमी है। दो घंटे से इंतजार कर रही हूं। अभी दवा नहीं मिल सकी है।

-रामवती, नवीपुर खुर्द, तीमारदार।






ओपीडी में तीन नहीं पांच चिकित्सक बैठे थे। हो सकता है वार्ड में राउंड पर चले गए हों। अस्पताल में चिकित्सकों की तो कमी है ही। ओपीडी के चिकित्सकों पर ही इमरजेंसी व पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी रहती है। हमारी कोशिश है कि सीमित संसाधनों में मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed