{"_id":"5e9b3e118ebc3e72be02a08a","slug":"online-class-start-in-mldv-public-shool-inter-college-hathras-news-ali2316598112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलडीवी स्कूल में हुई ऑनलाइन क्लास की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलडीवी स्कूल में हुई ऑनलाइन क्लास की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में भी अब ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा। छात्रा-छात्राओं के हित को देखते हुए एलकेजी से सीनियर सेकेंडरी लेवल तक ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था कॉलेज प्रशासन द्वारा शुरू कराई गई है।
संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बताया कि कोरोना के कारण बंद पडे़ विद्यालय में छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए सभी कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बना दिए गए हैं, जिसमें ऑनलाइन कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित हो रही हैं। ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था प्रत्येक कक्षा में सीबीएसई द्वारा निर्धारित सभी विषयों दी जाएगी। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का माध्यम अपनाया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी समस्या का समाधान भी कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं को होमवर्क संबंधी निर्देश भी दिए जाएंगे। गुप्त ने बताया कि ऑनलाइन दी गई शिक्षा का मूल्यांकन ऑनलाइन टेस्ट द्वारा किया जाएगा, जिसमें अभिभावक कक्ष निरीक्षक के रूप में सहयोग करेंगे।