फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On waterlogged dirt - road Jam , police tip - saddled

गंदगी-जलभराव पर रोड जाम, पुलिस से नोक-झोंक 

Fri, 27 May 2016 11:08 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
On waterlogged dirt - road Jam , police tip - saddled
जाम लगाते रामनगर लोगों को समझाते कोतवाल मनोज शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे रामनगर कॉलोनी के बाशिंदों का सब्र जवाब दे गया। शुक्रवार को काफी संख्या में लोगों ने मथुरा रोड को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोक-झोंक हो गई। प्रदर्शनकारी लगातार नगर पालिका और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन


गंदगी और जलभराव से पूरे शहर में नरक समान हालात बने हुए हैं। विभिन्न इलाकों के लोग नारेबाजी और प्रदर्शन कर विरोध भी जता रहे हैं, लेकिन नगर पालिका बेसुध है। इलाकों की सफाई को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे। गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में गली-मोहल्लों में हो रहे जलभराव से लोगों में संक्रामक रोग फैलने का डर भी बढ़ गया है। बदबू की वजह से घरों में रहना मुहाल हो गया है और कई जगह सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन ठप्प होकर रह गया है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। मथुरा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में काफी समय से नरक समान हालात बने हुए हैं। कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थानीय बाशिंदों ने नगर पालिका चेयरमैन, सभासद और अन्य प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसे  लेकर शुक्रवार को कॉलोनी के लोगों का गुस्सा भड़क गया। काफी संख्या में पुरुष-महिलाएं एकत्रित होकर मथुरा रोड पर आ गए। पहले तो इन लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, फिर मथुरा रोड को जाम कर दिया। करीब आधा घंटे तक लगे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों से भी इन लोगों की नोक-झोंक हो गई। बाद में एसओ मनोज शर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed