{"_id":"5cae352bbdec22146e0fb38a","slug":"on-the-fifth-day-worship-of-skandamata-felt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा, लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा, लगा मेला
Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर में पूजन के लिए कतार में खड़ी महिलाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। नवरात्र में बुधवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप की उपासना की गई। स्कंदमाता को खुश करने के लिए भक्तों ने घर और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मां अंबे की कृपा प्राप्त करने के लिए सुबह से भक्त देवी के दरबार में पहुंचे। बड़ी तादात में लाइन में लगे भक्तों ने देवी का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ति की कामना की। शाम को मंदिरों में भक्तों की कतार लगी थी।
नवरात्र के दिनों में चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है। हर कोई भक्त देवी की भक्ति में मगन हैं। घर-घर देवी की उपासना के अलावा मंदिरों में भी जमकर भक्तिरस बरस रहा है। सुबह से ही भक्तों की भीड़ शहर के देवी मंदिरों पर लग रही है। दोपहर तक पूजा-अर्चना का दौर चलने के बाद शाम होते ही देवी के भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। बुधवार को मां के पांचवें स्वरूप की वंदना की गई। देवी मंदिरों में भक्तों ने देवी का जलाभिषेक करने के साथ साथ लौंग, गुग्गल, पुष्प, सिंदूर आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। कई मंदिरों पर लाइन में लगने के बाद भक्तों को पूजा करने का मौका मिला। दोपहर तक भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना करते दिखे। कोई धूप से मइया की आरती कर रहा था तो कोई दीपक लेकर देवी की उपासना कर रहा था।
शाम होते ही मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाने लगे। माता रानी के भव्य शृंगार के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा। देवी के नयनाभिराम शृंगार के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। बौहरे वाली देवी, चामड़ गेट चामुंडा मइया, रमनपुर चामुंडा मइया, हाथरसी मइया, बिसाना स्थित तारागढ़ मइया पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।