फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On the election of Prime cautious administration

प्रधानी के उपचुनाव पर प्रशासन सतर्क

Thu, 29 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 29 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
On the election of Prime cautious administration
उप चुनाव में 65 फीसदी लोगों ने डाले वोट - फोटो : अमर उजाला
हसायन ब्लॉक के गांव रसूलपुर और हाथरस ब्लॉक के गांव विधिपुर में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए उपचुनाव होगा। गुरुवार को दोनों ही जगह के मतदान केंद्रों के लिए ब्लॉक मुख्यालयों से कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


दोनों ही पंचायतों में प्रधानों की मृत्यु के बाद सीट खाली हुई थीं। विधिपुर के प्रधान रामकुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। गांव में तभी से खूनी संघर्ष चल रहा है। आरोपी पक्ष और प्रधान पक्ष के लोगों के बीच कई बार मारपीट, पथराव और फायरिंग हो चुकी है। पुलिस ने विधिपुर के चुनाव को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


विधिपुर में रामकुमार की पत्नी मैदान में हैं वहीं प्रधान के हत्यारोपी के भाई उनके सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर गांव में काफी तनाव बना हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी विधिपुर चुनाव पर पूरी नजर रखे हुए हैं। हाथरस जंक्शन कोतवाल तेजवीर सिंह यादव के अलावा एसओ चंदपा और एसओ सासनी की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को एएसपी राम मूरत यादव ने विधिपुर में चुनाव को लेकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। सीओ सिकंदराराऊ और एसओ हसायन ने भी गांव का दौरा किया। कोतवाल तेजवीर सिंह यादव का कहना है कि सुरक्षा इंतजाम कड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed