फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Omveer Singh of Sahapau ranked 10th in the World Marathon race

Hathras: 150 पदक जीतकर युवाओं को प्रेरणा दे रहे सहपऊ के ओमवीर सिंह, विश्व मैराथन दौड़ में रहे 10वें स्थान पर

Mon, 05 Jan 2026 01:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 01:37 PM IST
सार

ओमवीर सिंह दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, जबलपुर, माउंट आबू सहित देश के विभिन्न शहरों में आयोजित दौड़ में हिस्सा लिया। अब तक वह कुल 150 पदक जीत चुके हैं, जिनमें 12 स्वर्ण पदक, 36 रजत पदक और 102 कांस्य पदक शामिल हैं।

विज्ञापन
Omveer Singh of Sahapau ranked 10th in the World Marathon race
मेडल के साथ ओमवीर सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस में सहपऊ ब्लॉक के गांव शेरपुर निवासी 33 वर्षीय ओमवीर सिंह मैराथन दौड़ में अपना परचम लहरा रहे हैं। देश-विदेश में प्रतियोगिताओं में अब तक 150 पदक युवाओं को प्रेरणा दे रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में 21 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित विश्व मैराथन दौड़ में ओमवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वां स्थान प्राप्त किया है। इसमें करीब 23 हजार एथलीटों ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने स्कूल, तहसील और जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक अपने नाम किए हैं। पढ़ाई छूटने के बाद भी उन्होंने खेल को नहीं छोड़ा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, जबलपुर, माउंट आबू सहित देश के विभिन्न शहरों में आयोजित दौड़ में हिस्सा लिया। अब तक वह कुल 150 पदक जीत चुके हैं, जिनमें 12 स्वर्ण पदक, 36 रजत पदक और 102 कांस्य पदक शामिल हैं। वर्तमान में वह शेरपुर गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन


अगले माह इन मैराथन में लेंगे भाग
18 जनवरी को मुंबई मैराथन, एक फरवरी को दिल्ली में भारतीय नौसेना मैराथन तथा 22 फरवरी को दिल्ली में अपोलो टायर मैराथन में प्रतिभाग करेंगे।

युवाओं को देते हैं निशुल्क प्रशिक्षण
खेल के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए ओमवीर सिंह प्रतिदिन सुबह सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निशुल्क दौड़ प्रशिक्षण देते हैं। उनका कहना है कि युवाओं को फिटनेस और अनुशासन के प्रति जागरूक करना उनका उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed