{"_id":"6344731ce6bb412ea0057a70","slug":"old-man-s-murder-accused-arrested-hathras-news-ali302354148","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस ने गांव पहाडपुर में एक वृद्घ की हत्या के फरार हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयोग किए गए एक अंगोछा, एक तमंचा भी बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल की रात्रि में पहाड़पुर निवासी वृद्ध राजपाल की नामजदों ने हत्या कर शव गांव के पास ही सड़क किनारे फेंक दिया था।
मामले में मृतक के पुत्र रिषीपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जीतू ठाकुर पुत्र मुरली सिंह निवासी पहाड़पुर, अंकित पुत्र राजू मैसी उर्फ रसल मैसी निवासी पवलोई, सोनू पुत्र महेश जाटव निवासी गांव धौरपुर और पवन लोधी पुत्र कंचन सिह निवासी नगला खरग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
मामले में अंकित, सोनू, पवन लोधी को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका था। अब जीतू उर्फ जितेंद्र ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जीतू हिस्ट्रीशीटर है और थाना हसायन से हत्या के मुकदमे में सजायाफ्ता अभियुक्त है। उसके विरुद्ध जनपद के थानों पर करीब डेढ़ दर्जन से भी अधिक अभियोग पंजीकृत हैं और पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है।