फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   old lady injured by a bullet died, case registered, one arrested

Hathras: गोली लगने से घायल वृद्धा ने तोड़ा दम, मुकदमा, एक गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 14 Mar 2025 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 11:32 AM IST
सार

सनी अपनी बहन वर्षा के साथ दादी जयमंती देवी को आंखों की दवा दिलवाने आया था। इसके बाद सनी अपनी बहन और दादी देवी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक गांव गढ़ी जैनी केे निकट पहुंची, तभी जलेसर की तरफ से आ रहे दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने सनी की बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी थी। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की।

विज्ञापन
old lady injured by a bullet died, case registered, one arrested
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी जैनी के निकट करीब तीन माह पूर्व गोली लगने से घायल वृद्धा ने 12 मार्च को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


2 जनवरी को गांव गढ़ी जैनी निवासी विनोद कुमार का बेटा सनी अपनी बहन वर्षा के साथ दादी जयमंती देवी (75) को आंखों की दवा दिलवाने जलेसर रोड स्थित छतरी पर आया था। यहां से दवा लेने के बाद पैरों का दर्द दूर करने की दवा दिलवाने के लिए वह अपनी दादी को इगलास अड्डा लेकर पहुंचा। इसके बाद सनी अपनी बहन और दादी देवी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही बाइक गांव गढ़ी जैनी केे निकट पहुंची, तभी जलेसर की तरफ से आ रहे दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने सनी की बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी थी। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की। सनी के सीने और पैर में गोली लगी, जबकि जयमंती के पेट में गोली लगी थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। अब पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed