{"_id":"5d680c698ebc3e0130770791","slug":"officers-of-the-fair-complex-area-are-constantly-inspecting-hathras-news-ali212175942","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला परिसर क्षेत्र का अधिकारी कर रहे लगातार निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला परिसर क्षेत्र का अधिकारी कर रहे लगातार निरीक्षण
विज्ञापन
मेले की तैयारियां पकड़ रही गति, अधिकारी रोजाना कर रहे निरीक्षण
जिले के नये प्रभारी मंत्री कर सकते हैं उदघाटन, भाजपाई कर रहे संपर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज की शुरुआत में चंद दिन बाकी रह गए हैं। मेला परिसर का प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। निर्माण से लेकर साफ सफाई आदि को खुद देख रहे हैं। वहीं बीच बीच में हो रही बारिश तैयारियों में खलल डाल रही है। कामों को तेजी के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला क्षेत्र में झूला व खेल तमाशे वालों का आना तो शुरू हो गया है, लेकिन वैरायटी शो, झूला आदि अभी तक गायब है। वहीं ठेकेदार जल्द परिसर को गुलजार होने की बात कह रहा है।
मेला श्रीदाऊजी महाराज का अनौपचारिक शुभारंभ गणेश चौथ वाले दिन दो सितंबर से होगा। जबकि मेले का विधिवत शुभारंभ चार सितंबर देवछठ से होगा। अब भाजपा के पदाधिकारी जिले के नए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मेले का उद्घाटन कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर में रंगाई पुताई का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके अलाव परिसर में लगे विभिन्न संगठनों के शिविरों में सजावट की शुरुआत हो चुकी है।
दंगल के लिए अखाड़े पर मिट्टी का भराव हो रहा है। वहां बनी सीढिय़ों पर पुताई का काम पूरा हो गया है। गुरुवार को एसडीएम सदर नीतीश कुमार ने मेला पंडाल में बनी स्टेज, रिसीवर शिविर, मंदिर पहुंचकर पुजारियों व संयोजक अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज से काफी देर तक वार्ता की। दाऊ बाबा रेवती मइया के अभिषेक की समग्री पर विचार विमर्श हुआ। एसडीएम ने जल्द चेक देने की बात कही।
विज्ञापन
सर्कस के अलावा होंगे मइया के दर्शन
मेला श्री दाऊजी महाराज में इस बार मिनी सर्कस के अलावा वैष्णो माता का मंदिर, भूत बंगला के अलावा विभिन्न खेल तमाशे धीरे धीरे आ रहे हैं। मइया का मंदिर बनना शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। खजाला हवाल पराठे वाले दुकानों को लगाने में जुटे हुए हैं।
भजन से लेकर गजल तक होगा संगम
मेला श्री दाऊजी महाराज में भजन से लेकर गजल तक संगम होगा। भजन संध्या मेें चित्र विचित्र का आना तय मना जा रहा है। वही लाफ्टर शो में राजू श्रीवास्तव, संगीत सम्मेलन में इश्तिा दत्ता का आना फाइनल व शाम के गजल का आयोजन डीके इवेंट के तत्वावधान में होगा। अल्फाज राजा के अलावा दो अन्य कलाकारों का आना तय मना जा रहा है। इसके अलावा मुशायरा, दंगल व अन्य कार्यक्रम में नामचीन पहलवान व कई हस्तियों का शिरकत करना तय है।
मेले के रास्ते पर स्वच्छता का संदेश
मेला श्री दाऊजी महाराज को जाने वाले मार्गो पर पालिका द्वारा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। माया टाकीज रोड पर दीवारों पर स्वच्छता से संबधित बॉल पेटिंग कराई जा रही है। स्वच्छता से संबधित तमाम स्लोगन अंकित किए जा रहे हैं। वहीं रिसीवर शिविर में धार्मिक कलाकृतियां कलाकरों द्वारा अंकित की जाएंगी।
सपाइयों ने किया अपने शिविर स्थल का निरीक्षण
मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सपाई इस बार भी अपना शिविर लगाएंगे। इसके लिए सपा के कुछ नेता मेला श्री दाऊजी महाराज पहुंचे और वहां उन्होंने शिविर की जगह देखी। सपाई वहां एसडीएम सदर से भी मिले।