{"_id":"6913a503addb871a600ee83b","slug":"occupation-removed-from-village-community-land-two-sent-to-jail-hathras-news-c-297-1-ddu1001-101725-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाया, दो भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाया, दो भेजे जेल
विज्ञापन
गांव आलमपुर फतेहपुर में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने हटवा दिया। कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हवालात भेज दिया।
गांव नगला ककरौआ निवासी दुर्गपाल ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे थे। मामले का विरोध ग्रामीण दिनेश निवासी नगला लाले ने किया और इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी। सूचना पर हल्का लेखपाल हिमांशु मौके पर पहुंचे और कब्जा हटवाया।
वहीं जमीन को लेकर विवाद बढ़ता देख थाना प्रभारी धीरज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। झगड़े की स्थिति पैदा करने पर दोनों पक्षों के दिनेश व दुर्गपाल को पुलिस ने हवालात भेज दिया तथा शांति भंग की कार्रवाई की। हल्का लेखपाल हिमांशु ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा हटवा दिया गया है।