{"_id":"650bd0ff5f6c1546dc07bdaa","slug":"objectionable-comment-along-with-picture-of-hanuman-ji-went-viral-hathras-news-c-57-1-sali1014-390-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हनुमान जी के चित्र के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हनुमान जी के चित्र के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल की
Thu, 21 Sep 2023 10:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जी महाराज पर विवादित टिप्प्णी पर आक्रोश जताने कोतवाली पहुंचे युवक। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा के मोहल्ला जाटवान निवासी एक युवक ने बुधवार को हनुमान जी के चित्र के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस तस्वीर को देखकर लोगों में आक्रोश पनप गया। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
कस्बा निवासी सिद्धार्थ ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, कान्हा कुमार, सचिन, सुनील कुमार व अभिषेक सहित कई युवकों की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपी की इस हरकत से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और वैमनस्यता पैदा हुई है। लिहाजा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।
थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम ने बताया कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द के एक जूस विक्रेता के पुत्र ने इसी तरह की हरकत की थी। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। संवाद