फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nutrition will be distributed through e-pos machine at Anganwadi centers

Hathras News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ई पॉस मशीन से वितरित होगा पुष्टाहार

Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nutrition will be distributed through e-pos machine at Anganwadi centers
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को ई पॉस मशीन के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। इस व्यवस्था से पुष्टाहार कम मिलने और न मिलने की शिकायतों पर अंकुश लगेगा। जिले में 99 फीसदी लाभार्थियों का डाटा आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। अब जल्द ही विभाग ई पॉस मशीनों की खरीद कर लाभार्थियों के ब्योरे को इनमें दर्ज कराएगा। ई पॉस मशीन के माध्यम से पुष्टाहार के वितरण पर निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन




शासन ने पारदर्शिता लाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर ई पॉस मशीन के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। ई पॉस मशीन की खरीद करने के लिए कार्यदायी संस्था को भी नामित कर दिया गया है। जिले में 1712 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों पर 1.20 लाख लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन




जिले में सात माह से तीन साल के बच्चे के लिए एक किलो दाल, एक पैकेट खाद्य तेल, एक किलो दलिया दिया जाता है। गर्भवती धात्री के लिए एक किलो दाल, डेढ़ किलो दलिया और एक पैकेट खाद्य तेल दिया जाता है। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को आधा किलो दाल व आधा किलो दलिया प्रतिमाह दिया जाता है। अब इन लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ही पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






ई पॉस मशीन से पुष्टाहार वितरण होने से इसकी निगरानी करने में मदद मिलेगी। लाभार्थियाें की कम राशन मिलने व राशन प्राप्त न होने की शिकायतें दूर होंगी। प्रत्येक लाभार्थी को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ही पुष्टाहार का वितरण होगा।
-धीरेंद्र उपाध्याय, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed