फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now the teacher-leader's sister dismissal notice

अब शिक्षक नेता की बहन को बर्खास्तगी का नोटिस

Sat, 25 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 25 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Now the teacher-leader's sister dismissal notice
नोटिस - फोटो : demo pic
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के खिलाफ धरना देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल के आरोपों के आधार पर अब बीएसए मथुरा ने शिक्षक नेता की बहन को नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि मृतकाश्रित के रूप में दोहरी नियुक्ति की जांच में वह दोषी पाई गई हैं। क्यों नहीं आपको बर्खास्त किया जाए। बीएसए मथुरा शौकीन सिंह यादव ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बीएसए मथुरा शौकीन सिंह यादव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरीर विकास खंड नौहझील में तैनात सहायक अध्यापिका ममतेश कुमारी को नोटिस दिया है, जिसमें उन पर मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत कूट रचित एवं धोखाधड़ी करके नियुक्ति पाए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


बीएसए मथुरा ने कहा है कि 27 दिसंबर 2016 को बाबूलाल निवासी ग्राम चौकड़ा तहसील मांट जिला मथुरा ने हाथरस तहसील दिवस में शिकायत की थी, जिसकी जांच कराई गई। इसके आधार पर 17 मई 2016 को सुनवाई करते हुए निस्तारण आख्या बीएसए हाथरस रेखा सुमन के माध्यम से इस कार्यालय को उपलब्ध कराई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में आपके पिता घासीराम की मृत्यु उपरांत मृतक आश्रित के रूप में आपके भाई सुरेश कुमार शर्मा की नियुक्ति का 19 अगस्त 1985 को लाभ प्राप्त किया गया है। इसके उपरांत लगभग 9 वर्ष बाद 4 अप्रैल 1994 को पत्रजातों में हेरफेर करके विभाग को गुमराह करते हुए धोखाधड़ी से मृतकाश्रित के रूप में दोहरी नियुक्ति का आपके द्वारा लाभ पाया गया है, जोकि नितांत असंवैधानिक है।


क्यों नहीं आपके विरुद्ध संबंधित प्रकरण में बेसिक शिक्षा नियमावली 1972 उत्तर प्रदेश अनुशासन एवं अपीलीय नियमावली  1999 यथा संशोधित एवं मृतकाश्रित नियुक्ति नियमावली 2004 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई के तहत सेवा से पदच्युत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। बीएसए मथुरा ने इसकी प्रति वित्त एवं लेखाधिकारी मथुरा एवं खंड शिक्षा अधिकारी नौहझील को भी भेजी है।

अभी तक मामले की जांच चल रही है। विभाग जांच करने के लिए स्वतंत्रत है। जो भी जांच का नतीजा होगा, उसके आधार पर कार्यवाही होगी। 
- सुरेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष प्राशिसं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed