फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   now mini bank will open in every village

अब हर गांव में होगा मिनी बैंक

Thu, 04 Mar 2021 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
now mini bank will open in every village
आरसेटी में बैंक सखी का टेस्ट देती महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह राहत देने वाली खबर है। अब उन्हें नकदी जमा करने और निकालने के लिए बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले के चार सौ से अधिक गांवों में ‘बैंक सखी’ की तैनाती होगी। इसके लिए महिलाओं को सासनी के गांव किशनगढ़ी स्थित आरसेटी (केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को टेस्ट पास करने के बाद शासन स्तर से पॉश मशीन दी जाएगी। छह माह तक इनके काम को देखते हुए इनको चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उसके बाद इन्हें कमीशन मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ स्वावलंबी बनाने पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसके तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 461 बैंक सखियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिलाओं को सासनी स्थित केनरा बैंक के आरसेटी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

छह दिन का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं का टेस्ट होगा। टेस्ट पास करने बाद महिलाओं का पुलिस से सत्यापन होगा। उसके बाद शासन स्तर से पॉश मशीन दी जाएगी। पॉश मशीन की मदद से महिलाएं खाता खोलेंगी। इसके अलावा मनरेगा की राशि निकालने के साथ अन्य लेनदेन भी करेंगी। करीब आधा दर्जन बैंकों से समझौता हुआ है। इन बैंकों के अधीन ये महिला सखी काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

461 महिलाओं को बैंक सखी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद एक टेस्ट होगा। टेस्ट पास करने के बाद शासन स्तर से महिलाओं को पॉश मशीन दी जाएगी। इन मशीन की मदद से महिलाएं खाता खोलने, नकदी जमा करने और निकालने का काम करेंगी। छह माह तक इनको चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उसके बाद ये महिलाएं कमीशन पर काम करेंगी। - एनके सेंगर ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर, केनरा बैंक आरसेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed