फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now entrepreneurs will have five lakh insurance

Hathras News: अब उद्यमियों का होगा पांच लाख का बीमा

Wed, 07 Jun 2023 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now entrepreneurs will have five lakh insurance
अब जिले के उद्यमियों का पांच लाख का बीमा होगा। इसके लिए उन्हें उद्यम रजिस्ट्रेशन के तहत पंजीकरण कराना होगा। इससे उन्हें निवेश में भी छूट का लाभ मिलेगा। पंद्रह जून तक जिला ग्राम उद्योग कार्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले को औद्योगिक नगरी कहा जाता है। जिले में 15 हजार कारोबारी अलग-अलग श्रेणी के उद्योगों को संचालित कर रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट के बाद उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन के तहत उद्यम पंजीकरण किया जाएगा। इससे पांच लाख के बीमा के अलावा निवेश में भी छूट मिलेगी। डीआईसी अजिलेश कुमार का कहना है कि अब उद्यमियों का उद्यम पंजीकरण किया जाएगा। जिसमें पांच लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य लाभ भी मिलेंगे।
विज्ञापन




- शासन स्तर से उद्यमियों को काफी राहत दी जा रही है। यदि उद्यम बीमा किया जा रहा है तो यह बहुत अच्छी बात है। निवेश में छूट मिलने से उद्योग और रफ्तार पकड़ेगा। - मनोज बूटिया, उद्यमी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- जिला ग्रामोद्योग द्वारा उद्यम बीमा किया जा रहा है। यह अच्छी पहल है। पांच लाख का बीमा होने से उद्यमियों का उत्साह बढ़ेगा। इससे उद्योग को पंख लगेंगे। - प्रदीप गोयल, उद्यमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed