फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice to seven officers including DM-SP in clever case in hathras

चतुरा मामले में डीएम-एसपी समेत सात अफसरों को नोटिस

Sat, 08 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 08 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Notice to seven officers including DM-SP in clever case in hathras
सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग के न्यायालय ने सट्टा कारोबार के आरोपी चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा निवासी सिद्धार्थ नगरकी पत्नी मीनू गुप्ता के गेस्ट हाउस पर कुर्की नोटिस चस्पा किए जाने पर गंभीर रुख अपनाया है।
विज्ञापन


न्यायालय ने इस मामले में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी, तहसीलदार सदर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस गेट को नोटिस भेजा है। न्यायालय ने पांच अगस्त को सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


न्यायालय में शनिवार को इस मामले में सुनवाई हुई। न्यायालय में मीनू गुप्ता के अधिवक्ता अजय भारद्वाज ने इस दौरान नियम 39 के 2(अ) व्यवहार प्रक्रिया संहिता के तहत जिले के सात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवमानना का वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता ने कहा था कि इन प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने उनके मुवक्किल और उसके पति के नाम से झूठे मुकदमे दर्ज कर उसको अपराधी घोषित करने के प्रयास किए हैं, जिससे उसकी संपत्ति की कुर्की आदि की कार्रवाई की जा सके। न्यायालय ने मीनू गुप्ता के अधिवक्ता को सुना। अधिवक्ता ने इस दौरान इस संपत्ति पर पूर्व से चल रहे सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग के एक स्टे के बारे में भी न्यायालय को जानकारी दी, जिस पर न्यायालय ने इन अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed