फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice to seven colonies, details sought within three days

Hathras News: सात कॉलोनियों को नोटिस, तीन दिन में मांगा ब्योरा

Wed, 28 Oct 2026 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 28 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to seven colonies, details sought within three days
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
मुरसान। नगर पंचायत क्षेत्र में विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत की ओर से सात कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किए गए हैं। इन्हें तीन दिन के भीतर जमीन और निर्माण से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई से कॉलोनाइजर में खलबली मची हुई है और इन कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर मकान बनवाने वाले भी चिंतित हो गए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार की ओर से 24 अक्तूबर को जारी पत्र में एसडीएम कार्यालय के 12 अक्तूबर के पत्र का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने संबंधित कॉलोनी संचालकों से कॉलोनी का नाम और पूरा पता, कुल क्षेत्रफल, भूमि का विवरण, भूमि स्वामी या कॉलोनाइजर का नाम-पता और कॉलोनी की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी है। इसके अलावा संबंधित जमीन के खसरा नंबर और उपलब्ध राजस्व अभिलेखों का विवरण भी देने को कहा गया है। भूमि स्वामित्व और निर्माण से जुड़े साक्ष्य भी उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में देने होंगे दस्तावेज

नगर पंचायत ने संबंधित कॉलोनाइजर को निर्देश दिए हैं कि नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर सभी जरूरी अभिलेख नगर पंचायत कार्यालय में जमा कराएं। इसके बाद एकत्रित जानकारी संकलित कर उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सात कॉलोनियों में नोटिस चस्पा कर जमीन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। अन्य को भी जल्द नोटिस भेजे जाएंगे। निर्धारित समय में अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed