फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice to 2935 voters if two votes are held at two places

Hathras News: दो जगह वोट होने पर 2935 मतदाताओं को नोटिस, एक जगह से कटवाना होगा नाम

Thu, 30 Nov 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 30 Nov 2023 01:12 AM IST
सार

हाथरस की सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1935 ऐसे मतदाताओं के नाम सामने आए हैं, जिनके वोट दो जगह हैं। इन सभी मतदाताओं को तहसील द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बाद मतदाताओं को अपनी सुविधा अनुसार किसी एक बूथ से अपना नाम कटवाने के लिए संबंधित बीएलओ को आवेदन देना होगा।

विज्ञापन
Notice to 2935 voters if two votes are held at two places
वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे दो जगह वोट वाले नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आम हो या खास, छोटा हो या बड़ा, अक्सर किसी न किसी बूथ पर फर्जी मतदान की सूचना मिल ही जाती है। इस तरह की अफवाह और सूचनाओं पर विराम लगाने के लिए इस बार चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं। लिहाजा इस बार विधानसभा क्षेत्र के करीब तीन हजार ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ नए वोटर बनाने के साथ-साथ नाम और पते में सुधार, मतदाता सूची से नाम हटाने आदि के कार्य कर रहे हैं। बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट और कंप्यूटर में दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1935 ऐसे मतदाताओं के नाम सामने आए हैं, जिनके वोट दो जगह हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि इन वोटरों को दो जगह वोट डालने का विकल्प है, जो संवैधानिक रूप से और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार अनुचित है। ऐसे मदाताओं को नाम, पिता का नाम, पता और फोटो के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी मतदाताओं को तहसील द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बाद मतदाताओं को अपनी सुविधा अनुसार किसी एक बूथ से अपना नाम कटवाने के लिए संबंधित बीएलओ को आवेदन देना होगा। इससे कि किसी तरह से फर्जी वोटिंग की संभावना को खत्म किया जा सके। कई बार मतदाता दो बूथ पर नाम होने के चलते दो-दो बार मतदान करने में सफल हो जाते हैं। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया है कि मतदान को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed