फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notes will be filled in ATM before Holi in Hathras

Hathras: होली से पहले 84 एटीएम में भरे जाएंगे 16 करोड़, मार्च में नौ दिन बैंक रहेंगी बंद

Thu, 06 Mar 2025 12:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

बैंक अधिकारियों का कहना है कि सामान्य दिनों में हम करीब नौ करोड़ रुपये बैंक के एटीएम में डालते हैं, लेकिन त्योहार को देखते हुए इस रकम को बढ़ाकर पूरी क्षमता के साथ करीब 16 करोड़ रुपये तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Notes will be filled in ATM before Holi in Hathras
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा - फोटो : संवाद

विस्तार

होली पर नकदी की कमी से ग्राहकों को परेशानी न हो, इसकी तैयारी बैंकों ने अभी से शुरू कर दी है। त्योहार की छुट्टियों से पहले 12 मार्च को जिले के करीब 84 एटीएम में करीब 16 करोड़ रुपये जमा कर दिए जाएंगे। इसके लिए कैश डालने वाली एजेंसियों को भी निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बैंक अधिकारियों का कहना है कि सामान्य दिनों में हम करीब नौ करोड़ रुपये बैंक के एटीएम में डालते हैं, लेकिन त्योहार को देखते हुए इस रकम को बढ़ाकर पूरी क्षमता के साथ करीब 16 करोड़ रुपये तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही बैंकों ने अपने डिजिटल भुगतान व ऑनलाइन सेवाओं को भी बेहतर रखने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन

एटीएम में नकदी जमा किए जाने का निर्णय बैंक के शाखा प्रबंधक का होता है। इसका हमसे कोई संबंध नहीं है, फिर भी आम जन की सुविधा के लिए हमने सभी बैंक को नकदी की कमी न होने देने के लिए एटीएम को दुरुस्त रखने व त्योहार से पहले पर्याप्त नकदी डाले जाने के लिए निर्देशित किया है।-जौबी थॉमस, लीड बैंक मैनेजर, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लेनदेन अधिक करने की अपील

बैंकों ने ग्राहकों से नकदी की बजाय ज्यादा से ज्यादा डिजिटल लेनदेन करने की अपील की है। बैंकों की ओर से ग्राहकों को इसके लिए संदेश भी भेजे जा रहे हैं, क्योंकि होली पर पिछली बार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

खराब एटीएम को भी किया जा रहा दुरुस्त
जिले भर के एटीएम को त्योहार से पहले दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। वर्तमान में जिले में करीब आठ एटीएम खराब पड़े हैं। बैंकों के प्रबंधकों को लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि वह त्योहार से पहले अपने एटीम को दुरुस्त करा लें, ताकि त्योहार पर आम लोगों को इनसे नकदी की निकासी करने में असुविधा न हो।

मार्च में हैं बैंकों के नौ अवकाश

मार्च माह में बैंकों के कुल नौ अवकाश हैं। इसमें 02 मार्च को साप्ताहिक अवकाश रविवार, आठ मार्च को दूसरा शनिवार, नौ मार्च को रविवार, 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को धुलेंडी, 16 मार्च को रविवार, 22 मार्च को दूसरे शनिवार, 23 मार्च को रविवार और 30 मार्च को रविवार का अवकाश शामिल है।

नकदी जमा करने वाले एटीएम का मिलेगा फायदा
शहर में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी व एक्सिस बैंक के साथ अन्य कई बैंकों में नकद निकासी के साथ नकदी जमा किए जाने की भी सुविधा है। त्योहार पर अधिक निकासी के दबाव के चलते नकदी जमा करने वाले एटीएम काफी कारगर साबित हो रहे हैं। होली पर इन मशीनों में नकदी जमा होने की वजह से इनसे निकासी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed