{"_id":"58c8324f4f1c1b6a3732aa8e","slug":"north-india-s-famous-rath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत की प्रसिद्ध रथयात्रा देखने उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत की प्रसिद्ध रथयात्रा देखने उमड़ी भीड़
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोविंद भगवान रथयात्रा की शुरूआत करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री गोविंद भगवान रथयात्रा की मंगलवार देर रात तक धूम रही। हर कोई भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब गया। जगह-जगह रथ रोककर आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा हुई। रथयात्रा जिस स्थान से भी होकर निकली, वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया।
बैंडों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग नाचते-गाते हुए साथ चल रहे थे। तीन दर्जन से अधिक झांकियां लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। घर और दुकानों की छतों से लोग मेला का आकर्षकण नजारा देखते रहे। नया गंज में आतिशबाजी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
घंटाघर श्री गोविंद भगवान मंदिर से धार्मिक विद्वानों के सानिध्य में पूजा-अर्चना हुई। पूजा-अर्चना के साथ ही गोविंद भगवान को मंदिर से बाहर लाकर विशाल रथ में विराजमान किया गया। इसके साथ गोविंद भगवान की 106वीं रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य बारहसैनी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार वार्ष्णेय, अलीगढ़ शहर विधायक संजीव राजा, प्रवीन वार्ष्णेय, मदन गोपाल ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना करके किया। रथयात्रा शुरू होने के बाद सिकंदराराऊ भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राना भी शामिल हुए उनका जोशीला स्वागत हुआ।
रथयात्रा जिस रूट से होकर निकली, वहीं जगह-जगह पूजा अर्चना और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पेय पदार्थ व मिष्ठान की प्रसादी का वितरण हुआ। इससे पूर्व सभी अतिथियों और समाज के प्रमुख लोगों का मेला अध्यक्ष शेखर वार्ष्णेय, हुकम चंद्र वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय एलआईसी, ललतेश गुप्ता के नेतृत्व में मार्ल्यापण व दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया गया।
इस वर्ष मेला में कई नई झांकियां शामिल हुईं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं। चारों तरफ मेला की खूब सराहना हो रही थी। कई जिलों से आए आधा दर्जन मधुर बैंडों पर बज रहे भक्ति गीतों और डीजे साउंड पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग झूमते हुए साथ चल रहे थे। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। रथयात्रा के आगे और पीछे लोग आतिशबाजी कर रहे थे। घंटाघर से शुरू हुई शोभायात्रा देर रात तक शहर के बाजारों में धूम मचाए हुए थी।