{"_id":"643afd93a2b5b6740e0023a4","slug":"nominations-for-the-posts-of-president-and-councilor-will-be-taken-from-17-barricading-in-tehsils-hathras-news-c-2-1-93339-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nagar Nikay Chunav 2023: 17 से लिए जाएंगे अध्यक्ष व सभासद पदों पर नामांकन, तहसीलों में लगी बेरीकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nagar Nikay Chunav 2023: 17 से लिए जाएंगे अध्यक्ष व सभासद पदों पर नामांकन, तहसीलों में लगी बेरीकेडिंग
Sun, 16 Apr 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:10 AM IST
सार
हाथरस में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान, मेंडू के लिए, तहसील सिकंदाराराऊ में नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ, नगर पंचायत हसायन, पुरदिलनगर के के लिए नामांकन प्रकिया होगी। तहसील सासनी में नगर पंचायत सासनी व तहसील सादाबाद में नगर पंचायत सादाबाद व सहपऊ के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
17 अप्रैल से होने वाले नगर निकाय निर्वाचन के नामांकन के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान और नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष व सभासद पद पर नामांकन लिए जाने के लिए बेरीकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं, एसडीएम सदर ने सभी आरओ व एआरओ के साथ बैठक की।
विज्ञापन
जिले में नौ नगर निकायों के लिए नामांकन प्रकिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। तहसील हाथरस क्षेत्र में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू के लिए, तहसील सिकंदाराराऊ में नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ, नगर पंचायत हसायन, नगर पंचायत पुरदिलनगर के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए नामांकन प्रकिया होगी। तहसील सासनी में नगर पंचायत सासनी व तहसील सादाबाद में नगर पंचायत सादाबाद व नगर पंचायत सहप ऊ के अध्यक्ष व सभासदों के पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
यहां तहसील सदर में नामांकन प्रकिया को लेकर वेरिकेडिंग लगाना व काउंटर बनाना शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में एसडीएम सदर आशुतोष सिंह ने शनिवार को सभी आरओ व एआरओ के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में नामांकन प्रकिया के बारे में जानकारी दी गई। नामांकनों को तत्काल आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन