{"_id":"644bf41a7b35fb34a6093546","slug":"no-vote-until-the-road-is-built-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वोट मांग कर शर्मिंदा न करें, जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वोट मांग कर शर्मिंदा न करें, जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक वोट नहीं
Fri, 28 Apr 2023 09:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:58 PM IST
सार
जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी वोट मांगने के लिए जा रहे हैं तो लोग उनसे साफ तौर पर कह रहे हैं कि हमारे यहां सड़क नहीं बनी है, इसलिए वोट नहीं देंगे। इस आशय का बैनर लेकर महिलाओं ने कॉलोनी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हाथरस के किला रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली टूटी सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस शहर के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। लंबे समय बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नही हुआ है। शहर में मथुरा रोड पर आशीर्वाद गार्डन कॉलोनी में अभी तक सड़क नहीं बनी है। यहां के लोगों ने एलान कर दिया है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक वह वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
यहां जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी वोट मांगने के लिए जा रहे हैं तो लोग उनसे साफ तौर पर कह रहे हैं कि हमारे यहां सड़क नहीं बनी है, इसलिए वोट नहीं देंगे। इस आशय का बैनर लेकर महिलाओं ने कॉलोनी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इन महिलाओं का कहना था कि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने यह आश्वासन दिया था कि इस कॉलोनी में सड़क का निर्माण कराया जाएगा और जलभराव से भी निजात दिलाई जाएगी, लेकिन यहां सड़क नहीं बनवाई गई, इसलिए रोड बनवाकर ही हमारी कॉलोनी में प्रवेश करें। वोट मांगकर हमें शर्मिंदा न करें।
विज्ञापन