फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No trace of missing daughter, firing on father

Hathras: लापता बेटी का सुराग नहीं, पिता पर फायरिंग, बाजू से पार हुई गोली, रिपोर्ट दर्ज, हमलावरों की तलाश शुरू

Sun, 30 Nov 2025 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 06:17 PM IST
सार

लापाता बेटी के पिता शहर से गांव लौट रहे थे। साथ में उनके भाई भी थे। रास्ते में गांव के निकट उन्होंने देखा कि दो बाइकों पर पांच लोग बैठे हैं। इनमें से एक ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिने बाजू से पार हो गई और वे सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन
No trace of missing daughter, firing on father
कोतवाली हाथरस गेट - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव से 17 दिनों से लापता अनुसूचित जाति की युवती के पिता पर 29 नवंबर शाम हमला किया गया। इसमें हुई फायरिंग में एक गोली उनके दाहिने बाजू से पार हो गई। परिवार ने बेटी को ले जाने वाले युवक और उसके परिजनों के साथ अन्य साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इगलास रोड स्थित गांव के रहने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने 13 नवंबर को कोतवाली हाथरस गेट में बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 11 नवंबर की रात दीपक उसे बहला-फुसला कर ले गया था। बेटी घर से जेवर भी ले गई थी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी कि इस बीच शनिवार की शाम को लड़की के पिता पर जानलेवा हो गया। 
विज्ञापन


29 नवंबर शाम लगभग साढ़े सात बजे वे शहर से गांव लौट रहे थे। साथ में उनके भाई भी थे। रास्ते में गांव के निकट उन्होंने देखा कि दो बाइकों पर पांच लोग बैठे हैं। इनमें से एक ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिने बाजू से पार हो गई और वे सड़क पर गिर गए। घटना की जानकारी पर कोतवाली हाथरस गेट व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर पहुंचे तथा छानबीन की। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस गेट कोतवाली में घायल की पत्नी की तहरीर पर जानलेवा हमले व एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल का आरोप है कि बेटी को ले जाने वाले युवक दीपक, उसके भाई कलुआ व पिता पप्पू ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला किया है। 

पांच लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप है, जिनमें तीन नामजद हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed