सही-गलत का चिह्न नहीं, अंक लिखकर करें वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एडीएम धीरेंद्रप्रताप सिंह ने एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मतदान के प्रयोजन के लिए रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा सप्लाई किए गए बैंगनी स्केच पेन का प्रयोग करना है, जोकि मतपत्र के साथ दिया जाएगा। किसी अन्य पैन पैंसिल, बॉल पेन या किसी अन्य मार्किंग यंत्र का प्रयोग नहीं करें। क्योंकि उससे आपका मतपत्र अमान्य हो जाएगा।
उम्मीदवार के नाम के सामने, जिसे आप अपनी पहली वरीयता देकर चुनना चाहते हैं, के आगे वरीयता क्रम चिन्हित स्तंभ में एक अंक का प्रयोग करें। अंक केवल उम्मीदवार के सामने रखा जाएगा। यद्यपि निर्वाचित उम्मीदवारों की संख्या एक से अधिक है तो भी तो भी अंक एक केवल एक उम्मीदवार के सामने ही लिखा जाएगा। अन्य उम्मीदवारों के सामने 2 और 3 अंक लिखे जा सकते हैं। मतदाता अपनी वरीयता दर्शाने के लिए अपनी पसंद के उम्मीदवारों के सामने सही या गलत का चिन्ह लगाना अमान्य होगा।