{"_id":"5c549081bdec224af715136d","slug":"no-ration-card-hoarse-sloganeering-at-the-supply-inspector-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए राशन कार्ड नहीं बनने पर आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए राशन कार्ड नहीं बनने पर आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा, नारेबाजी
Sat, 02 Feb 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड न बनने पर सादाबाद के आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाहर नारेबाजी प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। लक्ष्य पूरा होने के कारण नए राशन कार्ड बनना बंद हो गए हैं, जी हां यह नोटिस जब कई गांव के ग्रामीणों ने खाद्य एवं रसद विभाग के आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाहर चिपका हुआ देखा तो उनमें आक्रोश गहरा गया। दफॅ्तर के बाहर काफी संख्या में राशन कार्ड बनवाने और यूनिट बढ़वाने, कटवाने आए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
राशन कार्ड बनवाने आए लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि उनका नाम राशन कार्ड में गलत कर दिया गया, जिसे सही कराना है। इसके अलावा ऐसे लोग भी मौजूद थे,जिन्हें गैस सिलेंडर के लिए नया राशन कार्ड बनवाना था। जब यह लोग शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचे तो कार्यालय पर नोटिस चिपका हुआ था।
कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है। इसके बाद वहां पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक केपी सिंह को भी लोगों ने घेर लिया और राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की, लेकिन आपूर्ति निरीक्षक ने राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा होने की जानकारी लोगों को दी और बताया कि अब नए राशन कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। यह सुनकर लोग आक्रोशित हो गए। मौजूद कई महिलाओं ने कहा कि कैसे उनके घर का राशन पानी चलेगा, जब राशन कार्ड नहीं बनेगा तो राशन सामग्री भी नहीं मिलेगी, ऐसे में कैसे वह अपने और अपने परिवार के पेट को भर सकेेंगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सहपऊ ब्लाक प्रमुख विनीत गुप्ता और बॉबी यादव ने भी इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक से बात की, लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। राशन कार्ड न बनने से गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की और राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की। लोगों का आरोप था कि राशन कार्ड का लाभ काफी अपात्र लोगों को दे दिया गया है। पात्र लोगों के कार्ड तक नहीं बनाए जा रहे। इस दौरान रवि पहलवान, नरेश कुमार, चंद्रके श चौधरी, रामवीर सिंह, हरी सिंह, मुनेश कुमार आदि मौजूद थे।