फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No power connection , the bill coming

बिजली कनेक्शन है नहीं, आ रहे बिल

Wed, 17 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 No power connection , the bill coming

सिकंदराराऊ। तहसील दिवस में आई 65 शिकायतों में से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सर्वाधित शिकायतें बिजली विभाग की आईं। किसी का बिल गलत आया था तो किसी के पास कनेक्शन न होने पर भी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। तहसील दिवस में डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। 

 

जिलाधिकारी शमीम अहमद तथा एसपी अजयपाल शर्मा की मौजूदगी में फरियादियों की लम्बी लाईन नजर आई। देवकांत कौशिक तथा कुंवर नितिन पुण्ढीर ने शिकायत की कि पॉवर कार्पोरेशन ने सिकंदराराऊ समेत प्रदेश के कई कस्बों को 20 ये 22 घंटे प्रतिदिन बिजली देने की जोर-शोर से अखबारों के माध्यम से घोषणा की थी। लेकिन कई माह व्यतीत हो जाने के बावजूद घोषणा पर अमल नहंी किया गया। इससे नागरिक निराश हैं। देवेन्द्र दीक्षित शूल ने शिकयत की कि बार-बार लिख कर देने के बावजूद उनका बिल नहीं आ रहा है उन्हें डर सता रहा है कि कहीं गलती के चलते उन्हें लाखों का बिल न थमा दिया जाये। इसके अतिरिक्त कई ऐसे लोगों ने शिकयत की कि उनके पास बिजली कनेक्शन नहंीं हैं, लेकिल बिजली चोरी की रिपोर्ट उनके खिलाफ दर्ज करा दी गई है। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने गांव महमूदपुर के पीएचसी की शिकायत की तथा कासंगज रोड तथा पटरी की दुर्दशा का बयान किया। कुल 65 शिकायतों में से आठ का निस्तारण हो पाया शेष को सदैव की तरह निराकरण के लिये सम्वंधित विभागों को भेजा गया है। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed