फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No politician came to meet after three years in Hathras Bitiya case

हाथरस बिटिया कांड: तीन साल हुए पूरे, पर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा कोई भी राजनेता

Thu, 14 Sep 2023 07:07 PM IST
चमन शर्मा कृष्ण कुमार सिंह, अमर उजाला, हाथरस
कृष्ण कुमार सिंह, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 07:07 PM IST
सार

खुफिया तंत्र की गांव में आने-जाने वालों पर पैनी नजर रही। सीआरपीएफ की टुकड़ी रोजाना की तरह परिवार की सुरक्षा में मुश्तैद नजर आई। कोई भी राजनेता पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
No politician came to meet after three years in Hathras Bitiya case
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव में तीन साल पहले 14 सितंबर 2020 को बिटिया के साथ हुई दरिंदगी की घटना के तीन साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को खुफिया तंत्र चौकन्ना रहा। खुफिया तंत्र की गांव में आने-जाने वालों पर पैनी नजर रही। सीआरपीएफ की टुकड़ी रोजाना की तरह परिवार की सुरक्षा में मुश्तैद नजर आई। कोई भी राजनेता पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


विगत 14 सितंबर 2020 को क्षेत्र के गांव में बिटिया के साथ दरिंदगी की घटना हुई थी। 15 दिन बाद 29 सितंबर को उसकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। यह घटना देशभर में सुर्खियों में रही। रात में प्रशासन ने बिटिया के शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। इसे लेकर सरकार और प्रशासन को तीखा विरोध झेलना पड़ा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इस घटना के तीन वर्ष पूरे होने पर बिटिया का परिवार गमगीन दिखाई दिया। खुफिया तंत्र पूरे दिन यह जानकारी लेता रहा कि कहीं कोई राजनेता या बड़ी हस्ती बिटिया के परिवार से मिलने तो नहीं पहुंच रही या इस घटना के विरोध में कोई प्रदर्शन तो नहीं हो रहा। सीआरपीएफ के जवान भी पूरे दिन परिवार की सुरक्षा में मुश्तैद नजर आए। पीड़ित परिवार आज भी घटना के दर्द को नहीं भूल पाया है। परिवार के लोगों को आज भी सरकार की तरफ से किए गए वादों के पूरा होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed