फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No one knows whom the party should make a minister

Hathras News: पार्टी किसे मंत्री बना दे, कोई नहीं जानता, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बोलकर चौंका दिया जब

Tue, 14 Feb 2023 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 10:50 PM IST
सार

पार्टी किसे मंत्री बना दे, कोई नहीं जानता, यह कहकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने और अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का उदाहरण देते हुए इसको सिद्ध किया।

विज्ञापन
No one knows whom the party should make a minister
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हाथरस में बोलते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को हाथरस में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गुर दिए।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कोई भी चुनाव चाहे वह छोटा हो या बड़ा, भाजपा पूरी ताकत के साथ लड़ती है। निकाय चुनाव भी भाजपा पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। निकाय चुनाव में हमारी सरकार ने जो काम निकाय क्षेत्रों में किए हैं और योगी जी व मोदी जी की सरकारों ने किए हैं। उन्हें लेकर जनता के बीच में जाएंगे। हमारा संगठन परिवार की तरह चलता है। संगठन की हमारी व्यवस्था है। संविधान में जो प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था है। उसी के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


किसी भी धार्मिक ग्रंथ पर नहीं करनी चाहिए आपत्तिजनक टिप्पणी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में आपत्तिजनकर बात नहीं करनी चाहिए, जिससे समाज में तनाव और टकराव पैदा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी किसे मंत्री बना दे, कोई नहीं जानता
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रालोद और सपा पर हमला बोला और अपनी पार्टी की व्यवस्था से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पहले दादा राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और अब नाती अध्यक्ष है। सपा में पहले मुलायम सिंह अध्यक्ष थे और अब अखिलेश अध्यक्ष हैं।भाजपा में स्थिति अलग है। यहां परिवारवाद नहीं चलता। पार्टी किसे मंत्री बना दे, कोई नहीं जानता। 

अपना और अलीगढ़ सांसद का दिया उदाहरण
 प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वह खुद भी कुछ नहीं थे। पार्टी ने उन्हें मंत्री बना दिया। अब प्रदेश अध्यक्ष हैं। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम का उदाहरण देते हुए कहा कि सतीश गौतम ने 2014 से पहले कभी नहीं सोचा होगा कि वह सांसद बनेंगे, लेकिन भाजपा ने उन्हें एक नहीं दो बार सांसद बनने का मौका दिया। ऐसे में कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ मेहनत करें और पार्टी का काम करें।

नगर निकाय चुनाव में जुट जाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कहा कि कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव में की तैयारी में अभी से जुट जाएं। इससे पहले सहकारिता का भी चुनाव है। कार्यकर्ताओं की सहमति पर स्थानीय स्तर से ही प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार कर ली जाए, जिससे बाद में यह न हो कि ऊपर से नाम काट दिए गए हैं। 


उन्होंने कहा कि 200 में से 64 नगर पालिका की सीटें पिछले चुनाव में पार्टी ने जीती थी। नगर निगम मेयर मेरठ व अलीगढ़ का चुनाव पार्टी हार गई थी। इस बार और ज्यादा मजबूती से चुनाव लड़ना है। इसके बाद लोकसभा का चुनाव है। निकाय चुनाव के परिणाम का असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed