फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   no clue found for four missing sisters and brothers

Hathras: चार दिन बाद भी चार लापता बहन-भाई नहीं लगा सुराग, परिषदीय विद्यालय से गायब हो गए थे चारों

Wed, 15 May 2024 12:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 12:06 AM IST
सार

लापता बच्चों और उनकी मां की तलाश के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। बच्चों की मां की मोबाइल सीडीआर खंगाल रही है। बच्चों की मां रीमा के रिश्तेदारों से भी पुलिस संपर्क साध रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्चों और उनकी मां को बरामद कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
no clue found for four missing sisters and brothers
एक साथ लापता चारों बहन-भाई - फोटो : परिजन

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज स्थित परिषदीय विद्यालय से चार दिन पहले लापता हुए चारों बहन-भाई का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, मोबाइल की सीटीआर और सर्विलांस जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। किसी भी समय पुलिस चारों बहन-भाई और उनकी मां को बरामद कर सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला सलेम निवासी प्रेम शंकर पुत्र लाल सिंह जिला मिर्जापुर के गांव मढ़ना हरीहरपुर निवासी रीमा शादी हुई थी। उनको दो बेटे व दो बेटियां हैं। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे। 2 मार्च 2024 को प्रेम शंकर की पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई। प्रेम शंकर की दो बहन कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज में रहती हैं। इन दिनों प्रेम शंकर मथुरा जिले के महावन में रहकर चाय की दुकान चलाते हैं। 
विज्ञापन


उनकी 12 वर्षीय बेटी हेमलता, 10 वर्षीय बेटा कृष्णा, 8 वर्षीय बेटी खुशबू व पांच वर्षीय बेटी ईशांत कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू निवासी उनकी बहन सूखी देवी पत्नी सुरेश चंद के घर पर दो साल से रह रहे थे। चारों बहन-भाई गांव के ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ते थे। 11 मई की सुबह चारों बहन-भाई स्कूल गए थे, लेकिन दोपहर को छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी जगह बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी राम प्रवेश राय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे थे और पूरे मामले की परिजन और ग्रामीणों से जानकारी ली। लापता बच्चों और उनकी मां की तलाश के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। बच्चों की मां की मोबाइल सीडीआर खंगाल रही है। बच्चों की मां रीमा के रिश्तेदारों से भी पुलिस संपर्क साध रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्चों और उनकी मां को बरामद कर लिया जाएगा। 

चारों बच्चों और उनकी मां की तलाश में कई पुलिस टीम लगी हुई हैं। बच्चों की तलाश जारी है। जल्द ही बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा। - राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed