{"_id":"65c1b8db8310b59acb0d2b23","slug":"nine-passengers-found-without-tickets-in-bus-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बस में बिना टिकट मिलीं नौ सवारियां, परिचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बस में बिना टिकट मिलीं नौ सवारियां, परिचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई
Tue, 06 Feb 2024 10:13 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:13 AM IST
सार
अलीगढ़ से आगरा जा रही हाथरस डिपो के बस की सचल दल ने जांच की थी। नौ यात्रियों को बिना टिकट पाया गया। सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर बस संविदा परिचालक को मार्ग से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस डिपो की बस में नौ सवारियों के बिना टिकट यात्रा करने के मामले में परिचालक को मार्ग से वंचित कर दिया गया है। परिचालक को अब किसी भी बस पर मार्ग पर नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
4 फरवरी शाम को अलीगढ़ से आगरा जा रही हाथरस डिपो के बस की सचल दल ने जांच की थी। नौ यात्रियों को बिना टिकट पाया गया। सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर बस संविदा परिचालक को मार्ग से वंचित कर दिया गया है। हाथरस डिपो की ओर से पूरी रिपोर्ट तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ को प्रेषित की गई है। हाथरस डिपो प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि इस मामले में आरएम अलीगढ़ की ओर से संविदा समाप्त करने या अन्य प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन