{"_id":"694e1ad75dfac80ec0049236","slug":"new-arrangement-in-hathras-to-agra-roadways-bus-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways Bus: हाथरस से आगरा जाने वालों के बचेंगे 16 रुपये, यह हुई नई व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways Bus: हाथरस से आगरा जाने वालों के बचेंगे 16 रुपये, यह हुई नई व्यवस्था लागू
Fri, 26 Dec 2025 10:49 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:49 AM IST
सार
इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। नए किराया ढांचे के लागू होने के बाद यात्रियों को 16 रुपये तक की बचत होगी।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस डिपो से आगरा की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नई व्यवस्था के तहत अब टेढ़ी बगिया आगरा तक जाने वाले यात्रियों को आईएसबीटी तक का किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन
हाथरस से टेढ़ी बगिया आगरा फाउंड्रीनगर तक का किराया घटाकर 63 रुपये कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को सीधे तौर पर 16 रुपये का फायदा मिलेगा। यह निर्णय दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और छोटे व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होगा। अब तक हाथरस से आगरा जाने वाले यात्रियों को सीधे आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस अड्डा) तक का किराया देना पड़ता था, चाहे उन्हें टेढ़ी बगिया या फाउंड्रीनगर जैसे क्षेत्रों में ही उतरना पड़े।
विज्ञापन
आईएसबीटी तक का पूरा किराया 79 रुपये निर्धारित था। इससे टेढ़ी बगिया, फाउंड्रीनगर या आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ता था। रोडवेज प्रशासन ने आगरा रूट के किराए को दो भागों में विभाजित कर दिया है। इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। नए किराया ढांचे के लागू होने के बाद यात्रियों को 16 रुपये तक की बचत होगी।
विज्ञापन