फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Neither the condition of the road is good, nor the drainage system

Hathras News: न मार्ग की हालत सही, न पानी की निकासी का इंतजाम

Tue, 30 May 2023 12:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 30 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Neither the condition of the road is good, nor the drainage system
शहर के वार्ड संख्या एक में जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण आए-दिन बिन बारिश के मुख्य मार्गाें पर जलभराव हो जाता है। इसके अलावा नवीपुर और नगला धनसिंह मार्ग की हालत भी जर्जर है। लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब लोगों को नए नगर पालिका बोर्ड से मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की उम्मीद है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि शहर के वार्ड संख्या एक में नवीपुर कलां, विभवनगर, शिव कॉलोनी, नगला धन सिंह, नहरोई आदि इलाके आते हैं। इन इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इस कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों ने समस्या के निदान की मांग की, लेकिन आज तक हालत जस के तस हैं।
विज्ञापन





नवीपुर-नगला धन सिंह मार्ग कई साल से बदहाल
शहर के विभव नगर और नगला धन सिंह मार्ग पर हर रोज करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। यह मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। इस मार्ग के लिए सदर विधायक की निधि से बनाने की शुरुआत की गई। लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण इस मार्ग का निर्माण आज भी लटका हुआ है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इस कारण लोगों को बिन बारिश के जलभराव का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बोले बाशिंदे
विभव नगर नगला धन सिंह मार्ग पर अतिक्रमण के चलते सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण मार्ग कई सालों से बदहाल है। मार्ग के निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। आज तक कुछ नहीं हुआ है।
-कालू ठाकुर




वार्ड में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। आए-दिन बिन बारिश के जलभराव हो जाता है। विभव नगर-नगला धन सिंह मार्ग की हालत बहुत खराब है। परेशानी के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है।
-लाल बहादुर




मेरे द्वारा क्षेत्रीय लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। सफाई की निगरानी मेरे द्वारा रोज खुद की जा रही है। विभव नगर-नगला धन सिंह मार्ग के निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। अन्य कार्य कराने की योजना तैयार की है, ताकि क्षेत्रीय लोगों को राहत मिले।

-दिनेश चौहान, सभासद वार्ड संख्या एक




नगर पालिका में मुख्य सफाई निरीक्षक अलावा दो सफाई निरीक्षक हैं। आज ईओ को इनके कार्यक्षेत्र के आवंटन के लिए पत्र लिखा गया है। निर्देशित किया गया है कि इन लोगों की जिम्मेदारी तय की जाए। यदि कोई कहीं समस्या रहती है तो इनकी जवाबदेही तय की जाएगी। यदि लापरवाही मिलती है तो इनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता में शामिल है।
-श्वेता चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed