फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Negligence in operation of gaushalas, DM expressed displeasure

Hathras News: गोशालाओं के संचालन में लापरवाही, डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 30 May 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 30 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Negligence in operation of gaushalas, DM expressed displeasure
जिले में निराश्रित गोवंश के रखने के लिए संचालित गोशालाओं के निरीक्षण में कई खामियां सामने आई हैं। निरीक्षण आख्या में खामियों के सामने आने के बाद जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने नाराजगी जताई है। डीएम ने उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोशालाओं में खामियों को तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि गोशाला में कमियां पाए जाने की दशा में संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




जिले में संचालित गोशालाओं की स्थिति का निरीक्षण अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। इस दौरान गोशालाओं के संचालन में कई खामियां सामने आ रही हैं। निरीक्षण में सामने आया कि ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठकें भी आयोजित नहीं हो रही हैं। गोशालाओं के निरीक्षण में सामने आ रही समस्याओं का निराकरण तहसील अथवा ब्लॉक स्तर पर कराया जा सकता है, लेकिन ब्लॉक व तहसील स्तर से गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन




डीएम ने कहा है कि निरीक्षण में पाया गया है कि गोशालाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। गोशाला में मौजूद गोवंश की न तो समुचित देखभाल की जा रही है और न ही भरण-पोषण के लिए चारे का इंतजाम है। ग्राम पंचायत स्तर पर समय से भरण-पोषण के लिए टेंडर समय से नहीं कराया जा रहा है। यह योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है। अतः निरीक्षण में मिली खामियों को तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समिति के स्तर पर दूर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed