{"_id":"59cd37134f1c1b65548b4d95","slug":"navratri-speak-loud-jai-mata-di-from-guna-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र ः जोर से बोलो जय माता दी... से गूंजा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र ः जोर से बोलो जय माता दी... से गूंजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र पर्व के मौके पर दुर्गाष्टमी की धूम रही। शहर व देहात क्षेत्रों में दुर्गाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को माता महागौरी की पूजा अर्चना हुई। दुर्गा अष्टमी पूजन के बाद अष्टमी पूजने वाले भक्तों के यहां कन्या लांगुरा जिमाए गए।
कन्या लांगुरा को दक्षिणा के अलावा कपड़े आदि भी दिए। देर रात तक दंडौती लगाने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई थी। मुरसान गेट बौहरे वाली देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क के किनारे लोगों ने शिविर बनाकर प्रसादी का वितरण किया। भक्तों ने जल सेवा करने के लिए पानी की प्याऊ भी लगाई। शिविर में मां की मनोहारी झांकियां बनाई गई थीं। दंडौती परिक्रमा कर रहे भक्तों को चाय, पानी, बिस्कुट, खीर आदि का प्रसाद दिया जा रहा था। किला गेट पथवारी देवी मंदिर से भी भारी संख्या में भक्तों ने बौहरे वाली देवी के लिए दंडौती परिक्रमा लगाई। अष्टमी पर शहर भर के देवी मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। भोर की पहली किरण से ही देवी मंदिरों पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। रात को मनोहारी शृंगार देवी मंदिरों पर दर्शन करने के लिए देर रात तक भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
दंडौती परिक्रमा के दौरान वाहनों को रोका
हाथरस। दुर्गा अष्टमी के मौके पर शहर के देवी मंदिरों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। पुलिस अधिकारी देवी मंदिरों पर असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह बनाए हुए थे। किसी प्रकार की अपराधिक घटना न हो इसके लिए पुलिस अधिकारी जुटे हगुए थे। बांस मंडी चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने दंडौती परिक्रमा के दौरान वाहनों को मुरसान गेट जाने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
माता रानी के मनोहारी डोला निकाले
हाथरस। दुर्गाष्टमी के मौके पर शहर भर स े मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर के लिए माता रानी के डोला निकालने की भी प्रथा है। शहर के विभिन्न स्थानों से भक्तों ने बैंडबाजे और साउंड लगाकर माता रानी के डोले निकाले। डोलों पर आकर्षक विद्युत सजावट, माता रानी की मनोहारी झांकी लगी हुई थी। ढोला में बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए साथ चल रहे थे। कई स्थानों का डोला शोभायात्रा का आरती उतार कर स्वागत किया गया। जगह-जगह प्रसादी का भी वितरण हुआ।
शहर भर में काली प्रदर्शन
हाथरस। दुर्गाष्टमी केा मौके पर शहर के कई स्थानों से काली प्रदर्शन भी निकाले गए। काली प्रदर्शन शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर पर पहुंचे। काली प्रदर्शन के लिए लोग काली के साथ जय हो-जय हो करते हुए साथ चल रहे थे। काली के स्वरूप की जगह-जगह आरती उतारी गई। श्रद्धालु काली के स्वरूप की पंखा से हवा करते हुए साथ चल रहे थे।