फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   nahin diya shikshika ne notisoNot teacher ended the service will respond to notices

नहीं दिया शिक्षिका ने नोटिसों का जवाब, होगी सेवा समाप्त

Wed, 03 Jul 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
nahin diya shikshika ne notisoNot teacher ended the service will respond to notices
शिक्षिका ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, होगी सेवा समाप्त
विज्ञापन

सादाबाद के वेदई गांव के जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिका के फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी करने का मामला
आगरा निवासी शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होना तय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाली शिक्षिका के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग सेवा समाप्त किए जाने की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। शिक्षिका अंतिम नोटिस का भी जवाब देने भी नहीं आई है।
विकास खंड सादाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय वेदई में तैनात शिक्षिका आशा रानी पत्नी दुर्गेश कुमार निवासी आवास-विकास कॉलोनी सिकंदरा (आगरा) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होना अब लगभग तय है, क्योंकि अब तक की विभागीय जांच में यह बात बिल्कुल स्पष्ट हो गई है कि शिक्षिका के प्रथम नियुक्ति पत्र फर्जी हैं, क्योंकि बीएसए ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आदेश को निरस्त करने बाद जो जांच कराई, उसमें पता चला कि शिक्षिका पीलीभीत से वर्ष 2002-03 में स्थानांतरण होकर हाथरस आई।
विज्ञापन

वहां के जिस स्कूल से स्थानांतरण होकर हाथरस आना शिक्षिका ने दर्शाया है, वहां पर वह कभी तैनात ही नहीं रही। इसकी पुष्टि उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी ने की। प्रथम नियुक्ति संबंधी सभी अभिलेख जांच में कूटरचित एवं फर्जी मिले हैं। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि शिक्षिका अंतिम नोटिस का जवाब देने नहीं आई है। उसे अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। इससे यह बात स्पष्ट होती है कि शिक्षिका अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना चाहती, इसलिए अब शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed