{"_id":"66d266b5455b822863034756","slug":"nagesh-won-in-shot-put-and-shivam-won-in-javelin-throw-hathras-news-c-56-1-hts1001-119384-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोला फेंक में नागेश व भाला फेंक में शिवम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोला फेंक में नागेश व भाला फेंक में शिवम ने मारी बाजी
विज्ञापन
खेल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। गोला फेंक में नागेश व भाला फेंक में शिवम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने किया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया। गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में सुमित ने दूसरा व तपन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में अंजलि ने प्रथम, गोरांशी ने द्वितीय व गरिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भाला फेंक बालक वर्ग में सुमित द्वितीय व प्रिंस कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, देविका द्वितीय व श्रष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में विकास ने प्रथम, गजराज ने द्वितीय व अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम, राधिका द्वितीय व वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिव कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय व बॉबी ठेनुआ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कविता ने पहला, भूमि ने दूसरा व राधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में बॉबी ठेनुआ ने प्रथम, शांतनु ने द्वितीय व रजित ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कविता प्रथम, राधा द्वितीय व गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रजित ने प्रथम, अजय कुमार ने द्वितीय व सुनील ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में अंजलि ने प्रथम, भूमि सिंह ने द्वितीय व भूमि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में देवेंद्र प्रथम, पंकज द्वितीय व ज्ञान चंद्र तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल उपाध्याय प्रथम, भूमि कुमारी द्वितीय व साधना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के निर्णायक सादिक अली उर्फ पिंटू चौधरी, विकास कुमार, रोहित पूनिया, वर्षा रानी, निशा शार्मा, सोनू कुमार, विकास, संदीप व समीर रहे। विजेताओं को पुरस्कार वितरण जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने किया।