फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   nagar panchayat member oath ceremony has intrupt due to document

अभिलेख में गलती की वजह से रुका सदस्यों का शपथ ग्रहण

Sun, 24 May 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
nagar panchayat member oath ceremony has intrupt due to document
मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाते एसडीएम। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

नगर पंचायत सहपऊ के मनोनीत तीन सभासदों में से एक के अभिलेखों में त्रुटि के कारण तीनों के शपथ ग्रहण में रोड़ा अटक गया। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के प्रयास से देर शाम एसडीएम ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला दी। तीनों मनोनीत सदस्य भाजपा के कार्यकर्ता थे।

दरअसल, नगर पंचायत सहपऊ में तीन मनोनीत सभासदों को शपथ लेनी थी। जिसमें एक सभासद हेमंत शुक्ला के अभिलेख में पिता का नाम गलत था। देहात मंडल अध्यक्ष ने इसकी सूचना भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य को दी। भाजपा जिलाध्यक्ष भी मनोनीत सदस्य को उसी दिन शपथ दिलाने के प्रयास में लग गए। एक पुराने अभिलेख में मनोनीत सभासद का नाम हेमंत शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला मिलते ही देहात मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एडीएम एवं डीएम हाथरस कार्यालय पहुंचे तथा उस नाम के अभिलेख दोनों अधिकारियों को दिखाए तब कहीं जाकर एडीएम ने डीएम के निर्देश पर एसडीएम सादाबाद को देर शाम शपथ दिलाने का निर्देश दिया। हेमंत शुक्ला के शपथ लेते ही कस्बे के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। उससे पहले भाजपाइयों ने एसडीएम को प्रतीक चिन्ह देकर एवं माला पहना कर स्वागत किया। चेयरमैन विपन वशिष्ठ ने मनोनीत सभासद को फूल देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर ईओ उमाकांत सिंह, मनोनीत सभासद धीरज सिसौदिया, ललित साह, नीरज वर्मा, भाजपा जिला मंत्री डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, आकाश उपाध्याय, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed